🌊 जब बाढ़ की तबाही में बिखरा परिवार, तब 9 साल के बच्चे ने जगाई उम्मीद की किरण | Heart Touching Family Story In Hindi 🏠❤️
Welcome dosto, aapka aapke apne pasandida blog 'Sukoon-A-Qalam' par! कुदरत का कहर जब टूटता है, तो पल भर में हंसते-खेलते आशियाने बिखर जाते हैं। ऐसी ही एक दिल को झकझोर देने वाली दास्तान हम आज लेकर आए हैं, जहाँ एक भयानक बाढ़ ने एक खुशहाल परिवार को एक-दूसरे से जुदा कर दिया। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में एक 9 साल के छोटे से बेटे 'किसान' ने अपनी माँ का हाथ थामकर जो हौसला दिखाया, वह हर किसी की आँखें नम कर देगा। विपत्ति के समय माँ-बेटे के संघर्ष और एक अटूट विश्वास की यह बेहद भावुक कहानी अंत तक ज़रूर पढ़िए। ⏳🥺💔
✨ एक छोटा सा गाँव और खुशहाल परिवार
यह कहानी है एक माँ और उसके 9 साल के बेटे किशन की। एक छोटा सा गाँव था, वहाँ गरीब सही पर एक बेहद खुशहाल परिवार रहता था। जिसमें माँ-बाप, उनका बेटा किशन और उसकी छोटी बहन रीना थी। लेकिन एक दिन अचानक गाँव में भयानक बाढ़ आ गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता या कदम उठा पाता, बाढ़ का तेज़ पानी अपने साथ घर का सारा सामान और साथ ही साथ किशन के बाबा और छोटी बहन रीना को भी बहाकर ले गया।
💔 तबाही के बीच सिर्फ एक धीमी आवाज़
बाढ़ का पानी जब थोड़ा थमा, तो किशन रोता हुआ चारों तरफ चिल्लाने लगा—"माँ... माँ..." वह सबको पुकारने लगा कि कहाँ हो सब? माँ... बाबा... रीना...। लेकिन चारों तरफ सन्नाटा था, कोई आवाज़ नहीं आई। कुछ देर बाद मलबे के बीच से एक बहुत ही धीमी आवाज़ सुनाई दी। किशन रोता हुआ उस आवाज़ की तरफ दौड़ा और ढूंढने लगा। तभी उसने देखा कि उसकी माँ एक चारपाई के नीचे दलदल में धंसी हुई थी।
किशन ने बिना हिम्मत हारे दौड़कर अपनी माँ को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। बहुत मशक्कत और कोशिश के बाद उसने अपनी माँ को उस दलदल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाहर आते ही किशन ने रोते हुए पूछा—"माँ! बाबा और रीना कहाँ हैं?" माँ की आँखों से आँसू छलक पड़े और वह रोकर कहने लगी—"बेटा, तेरे बाबा और मैंने बहुत कोशिश की खुद को बचाने की और रीना को भी बचाने की, पर पानी के तेज़ बहाव के आगे हमारी एक न चली। मैं तो किसी तरह बच गई, पर रीना और तेरे बाबा पानी में बह गए। अब पता नहीं वे कहाँ हैं, ज़िंदा भी हैं या नहीं..."
यह सुनकर किशन ने अपनी माँ के आँसू पोंछे और कहा—"अरे माँ! ऐसा मत बोलो, बाबा और रीना बिल्कुल ठीक होंगे। मुझे पूरा भरोसा है।" माँ ने भी भारी दिल से कहा—"मुझे भी यही उम्मीद है बेटा।"
🏚️ जब घर में सिर्फ मुट्ठी भर चावल बचे
किशन और उसकी माँ अपने परिवार को ढूंढने निकले। बाहर हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी था। बहुत से लोग अपने-अपने परिवार वालों को ढूंढ रहे थे। दो दिन तक ढूंढने के बाद भी ना बाबा मिले और ना ही रीना। माँ पूरी तरह टूट चुकी थी, उसने रोते हुए कहा—"बेटा, शायद अब इस दुनिया में हम दोनों के सिवा हमारा कोई नहीं बचा।" लेकिन किशन ने फिर कहा—"नहीं माँ, मुझे भरोसा है कि हमारा खुशहाल परिवार फिर एक होगा।"
ये सुनकर माँ की आँखों में दोबारा आँसू आ गए। माँ ने कहा—"चलो, पहले घर चलते हैं।" जब वे दोनों अपने घर पहुँचे, तो पूरा घर बिखरा हुआ था। आधी छत गिर चुकी थी, घर के अंदर दलदल और मिट्टी जमी थी। मिट्टी की दीवारें भी आधी गिर चुकी थीं। यह देखकर माँ फिर से रोने लगी।
तब बेटे ने अपनी माँ का हाथ पकड़ा और कहा—"माँ! आपने ही तो मुझे सिखाया था कि कभी हार नहीं माननी चाहिए, और आप यहाँ बिना कोशिश किए हार मान रही हो?" यह सुन कर माँ को हिम्मत मिली। दोनों ने मिलकर घर का सारा दलदल साफ़ किया और उसे रहने लायक बनाया। किशन ने मुस्कुराकर कहा—"देखो माँ, हो गया ना? चाहे पहले जैसा ना हो, पर हम इसमें रह तो सकते हैं।"माँ ने कहा हाँ बेटा
तब किशन ने कहा माँ घर में कुछ भी खाने को नहीं है
तभी माँ ने रसोई की तरफ देखा, सब कुछ बह चुका था। तभी मलबे में एक छोटा सा डिब्बा मिला। उसे खोला तो उसमें थोड़े से चावल बचे थे। माँ ने कहा—"बेटा, मैं तुझे अभी खाना बनाकर देती हूँ।" खाना इतना नहीं था कि दोनों का पेट भर जाए। माँ ने पूरा खाना किशन के आगे रख दिया और कहा—"बेटा, तू खा ले।"
किशन अपनी उम्र से ज़्यादा समझदार था, उसने पूछा—"माँ, आप नहीं खाओगी?" माँ ने आँखें चुराकर कहा—"नहीं बेटा, मुझे भूख नहीं है।" किशन समझ गया और बोला—"माँ, भूख नहीं है या खाना नहीं है? जो भी खाना है, हम दोनों आधा-आधा खाएंगे। जैसे आपका मुझे खिलाना ज़रूरी है, वैसे ही मेरा आपको खिलाना भी ज़रूरी है।" दोनों आधा-आधा खाना खाकर सो गए।
🌅 एक दूर टीला और उम्मीद का कपड़ा
अगली सुबह अचानक बाहर से बहुत शोर और आवाज़ें आने लगीं। दोनों दौड़कर बाहर गए। बाहर सरकार की रेस्क्यू टीम (Rescue Team) आई हुई थी, जो बाढ़ में गुम हुए लोगों को ढूंढकर लाई थी। वहाँ पता चला कि जो लोग बह गए थे, उन्हें टीम पिछले दो दिनों से ढूंढ रही है।वो सभी मर गए थे उन मरे हुए लोगों में वो दोनों भी उनमें बाबा और रीना को ढूँढने लगे पर उनमें उन्हें वो दोनों कही नजर न आये जब पूछा तो पता चला कि पानी में बहे सभी को ले आये है यह सुनकर दोनों को उम्मीद की एक किरण नज़र आई और वे सुबह से शाम तक फिर ढूंढने निकल गए।
शाम होने को आई, पर दोनों कहीं नहीं मिले। थक हारकर जब वे बैठने ही वाले थे, तभी किशन की नज़र दूर एक टीले पर पड़ी। वहाँ एक आदमी हाथ में कपड़ा लेकर हिला रहा था। किशन खड़ा हो गया और बोला—"माँ! क्या आपको उस टीले पर कुछ नज़र आ रहा है?" माँ ने भी आँखें गड़ाकर देखा। दोनों भागते हुए नदी के किनारे पहुँचे। नदी में अभी भी बहुत गहरा पानी और तेज़ सैलाब था।
लेकिन नदी के उस पार, टीले पर बाबा हाथ में कपड़ा हिला रहे थे और छोटी रीना नीचे बैठी हुई थी! किशन और उसकी माँ उन्हें देखकर ख़ुशी के मारे चिल्लाने लगे। बाबा की नज़र भी उन दोनों पर पड़ी और वे भी ख़ुशी के मारे रोने लगे। किशन ने चिल्लाकर कहा—"बाबा, फिक्र मत करो, हम आ गए हैं!"
🏠 एक मुकम्मल सवेरा
किशन दौड़कर गाँव गया और रेस्क्यू टीम की नाव और लोगों को लेकर आया। वे नदी पार करके बाबा और रीना को सुरक्षित निकाल लाए। पूरा परिवार वापस अपने टूटे हुए घर आ गया। घर देखकर बाबा की आँखों में आँसू आ गए।
तब किशन की माँ ने बाबा से रोते हुए कहा—"देखो किशन के पापा, हमारा कुछ भी नहीं बचा, पानी सब बहाकर ले गया..."
तभी बीच में 9 साल का किशन खड़ा हुआ, उसने माँ-बाप दोनों का हाथ थामा और मुस्कुराकर कहा—"नहीं माँ! पानी सब कुछ नहीं ले गया, देखो हम सब साथ हैं... हमारा पूरा परिवार सही-सलामत है।"
यह सुनकर माँ-बाप के आँसू थम गए और माँ ने उसे गले से लगाकर ख़ुशी से कहा—"हाँ बेटा... तू बिल्कुल सच कह रहा है। जब हमारा परिवार साथ है, तो हम सब कुछ फिर से बना लेंगे।"
"कहानी से सीख: मुसीबतें चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हों, अगर परिवार का साथ और मन में अटूट विश्वास हो, तो हर बिखरे हुए आशियाने को फिर से बसाया जा सकता है।" 👨👩👧👦❤️
इसे भी शेयर करें: अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ व्हाट्सएप (WhatsApp), फेसबुक (Facebook) और पिंटरेस्ट (Pinterest) पर ज़रूर शेयर करें। धन्यवाद!
[Sukoon-a-qalam], 2026. इस वेबसाइट पर मौजूद सभी शायरी और इमेजेस का कॉपीराइट सुरक्षित है। आप इसे अपने पर्सनल यूज़, व्हाट्सएप स्टेटस या सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं,
इस पोस्ट में दी गई शायरी और विचार केवल मनोरंजन और पाठकों की भावनाओं को व्यक्त करने के उद्देश्य से साझा किए गए हैं। हमारा मकसद किसी की व्यक्तिगत भावनाओं को ठेस पहुँचाना नहीं है।